नोखा में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी पहलः सात लाख पौधों का होगा वितरण, कुलरिया परिवार ने दिया 2.51 लाख का सहयोग


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान और श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गोशाला द्वारा संचालित सात लाख पौध वितरण अभियान में संत पदमाराम कुलरिया के बेटे भामाशाह और उद्योगपति कानाराम, शंकर और धर्मचंद कुलरिया ने 2.51 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है। जिसका चेक भामाशाह व उद्योगपति शंकर कुलरिया ने रविवार को पदम पैलेस में भेंट किया।
यह अभियान पिछले पांच वर्षों से सात राज्यों में सात चरणों में चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज, मंदिर, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में डोर-टू-डोर जाकर पौधों का वितरण किया जा रहा है। अभियान के दौरान बालसंत डॉ. छैल विहारी महाराज ने नोखा तहसील के सिलवा गांव स्थित ‘पद्म स्मारक’ का दौरा किया, जो गोसेवी संत पदमाराम कुलरिया की स्मृति में बनाया गया है।
कार्यक्रम में बालसंत ने शंकर कुलरिया को अभियान के दूसरे चरण में एक लाख पौधों के वितरण की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।
अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, मंदिर, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में डोर-टू-डोर जाकर पौधों का वितरण किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है।




