नोखा के कैलाश पारीक बने विप्र सेना के गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष


नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। विप्र सेना संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश शरण जोशी और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष लालचंद सारस्वत के निर्देशानुसार नोखा के जसरासर निवासी कैलाश मोहनलाल पारीक को गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सूरत जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति हुई।




