शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रमः नोखा के स्कूलों में वाकपीठ शुरू, ऑनलाइन कार्य पर दिया जोर


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। पीएम श्री बाबा छोटूनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाक पीठ का आयोजन शुरू हुआ।
उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य नारायण दत्त सारस्वत ने संस्था प्रधानों को चुनौतियों का सामना करने और सजग रहकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी कार्य ऑनलाइन हैं और इन्हें नियमित रूप से अपडेट करना आवश्यक है।
सुरेश कुमार हटीला ने नेतृत्व क्षमता और समय पर सही नियोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक विजय शर्मा ने विद्यार्थी हित को सर्वोपरि रखने पर बल दिया।
श्यामलाल भाम्भू ने अवकाश प्रकरणों की जानकारी साझा की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कनिष्क सहायक बिसारत अली ने शाला दर्पण में इंफ्रास्ट्रक्चर मॉड्यूल अपडेट के बारे में बताया। एमआईएस के त्रिलोक शर्मा ने अपार आईडी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में वाक पीठ के अध्यक्ष राजेन्द्र विश्नोई, सचिव मोहनलाल सिंवर, खेतारों की ढाणी रोडा की प्रधानाध्यापक सरिता बिश्नोई और मइयों की ढाणी सूरपुरा के जगदीश मंडा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

