पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल रैली: राजकीय मांगीलाल बागड़ी पी.जी.महाविद्यालय नोखा से श्रीबालाजी तक स्काउट रोवर्स ने निकाली यात्रा


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। राजकीय मांगीलाल बागड़ी पी. जी. महाविद्यालय नोखा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड बीकानेर के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का मुख्य उद्देश्य सतत् उपयोग जीवन शैली और सौर ऊर्जा के प्रयोग के बारे में जागरूकता फैलाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्यनारायण राजपुरोहित ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्काउट रोवर्स की यह साइकिल रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए श्रीबालाजी तक जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. रणवीर सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री नरेंद्र बैरवा भी मौजूद रहे।



