प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय वाकपीठ: शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की, सेवा नियमों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा के भानूदय विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में 24 और 25 फरवरी को सरकारी और निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ का आयोजन किया गया।
बीकानेर के संयुक्त निदेशक गोविंद नारायण माली ने कहा कि संस्था प्रधान विद्यालय की धुरी होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों को सकारात्मक और समन्वयपूर्ण माहौल बनाना चाहिए। सीबीईओ नोखा माया बजाड़ ने संस्था प्रधानों से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने विभागीय विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सेवा नियमों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाचार्य भंवरलाल भादू और ताराचंद चाहर का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वाकपीठ कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। श्रीकृष्ण शर्मा को अध्यक्ष, कैलाश प्रसाद डागला को कोषाध्यक्ष और श्यामसुंदर छीम्पा को सचिव बनाया गया। नारायण दत सारस्वत को सभाध्यक्ष, गीता बिश्नोई को महिला मंत्री और निहाल बिश्नोई को निजी विद्यालय प्रतिनिधि चुना गया। सुनील त्रिपाठी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
कृष्णकुमार बिश्नोई के जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति पर वाक्पीठ सदस्यों ने उनका सम्मान किया। वाकपीठ अध्यक्ष ने मेजबान विद्यालय और प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया।



