भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह नोखा पहुंचे: कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, नगरपालिका पर विशेष ध्यान देने की मांग


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का नोखा में भव्य स्वागत किया गया। पार्षद जेठू सिंह राजपुरोहित और भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कालूराम भार्गव की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष गंगाराम पांडिया और जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप सिंह पिपासर, जगदीश भार्गव, नरेंद्र राजपुरोहित समेत कई नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बगड़ी ने संगठन और सरकारी स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पार्षद जेठू सिंह राजपुरोहित ने नगरपालिकाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की।
नोखा में पिछले 15 सालों से भाजपा का बोर्ड नहीं बना है। कार्यकर्ता इस बार पूरी मेहनत से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनका लक्ष्य नगरपालिका में चल रही अनियमितताओं को रोकना और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।

