नोखा के तेरापंथ भवन में कार्यशालाः डॉ. मधुकर जैन ने बताया- घर का बना भोजन ही स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।।नोखा के तेरापंथ भवन में शासन गौरव साध्वी राजमती के सानिध्य में फास्ट फूड से होने वाले नुकसान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा गीतिका और मंगलाचरण से हुई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ. मधुकर जैन थे। अध्यक्षा सुमन मरोठी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुस्कान रांका, शासन सेवी डॉ. प्रेमसुख मरोठी, साध्वी मनोज्ञप्रभा और साध्वी प्रभात प्रभा ने फास्ट फूड के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता डॉ. मधुकर जैन ने बताया कि फास्ट फूड से कई गंभीर बीमारियां होती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए घर का बना भोजन ही सबसे उत्तम विकल्प है।
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मंत्री मनोज घीया, महावीर नाहटा, हंसराज भूरा, इंदरचंद बेड शामिल थे। तेयूप अध्यक्ष निर्मल चोपड़ा, मंत्री सुरेश बोथरा, ऋतिक बुच्चा, हुलास कोचर, सुशील भूरा और पुलकित ललवानी भी उपस्थित थे। तेरापंथ महिला मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल और ज्ञानशाला के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भावना मरोठी ने किया और तेरापंथ सभा के मंत्री मनोज घीया ने आभार व्यक्त किया।

