नोखा कस्बे में फाग उत्सवः भजनों पर थिरकीं महिलाएं, गुलाल से किया स्वागत

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा कस्बे में फाल्गुन महीने की रंगत दिखाई देने लगी है। इस बार होली उत्सव में एक अनोखी पहल हुई। महिलाओं ने पुरुषों की बजाय फाग उत्सव की जिम्मेदारी संभाली।
सदर बाजार में भीखमचंद तापड़िया के घर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं की मंडली ने फागुन के मस्ती भरे भजनों की प्रस्तुति दी। राधामनी चितलंगी ने ‘पिया हमारे घर नहीं हमें किसी का डर नहीं’ गीत गाया। इस गीत पर सभी महिलाएं झूम उठीं।
मीनू शर्मा ने चंग की थाप पर सबको नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। मैंना तापड़िया, राखी करवा और तमन्ना करवा ने गुलाल से सभी का स्वागत कर कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया।
कार्यक्रम में उर्मिला तापड़िया, सन्तोष, राखी करवा, सरिता चांडक, सरिता झंवर, रेखा बजाज, दिव्या सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


