महिला सुरक्षा के लिए ऑपरेशन गरिमाः नोखा पुलिस ने मनचले को किया गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। बीकानेर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन गरिमा शुरू किया है। यह अभियान 1 मार्च से 15 मार्च 2025 तक चलेगा।
इस अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने पहली कार्रवाई में एक मनचले किशनासर निवासी कालूराम (20) को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी नोखा हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामकेश मीणा की टीम कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रख रही है। टीम बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेज और लाइब्रेरी में विशेष नजर रख रही है। महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एचसी रामनिवास, कांस्टेबल लीलाराम और कांस्टेबल रामनिवास भी इस टीम का हिस्सा हैं।


