नोखा की छात्रा अनिता बिश्नोई को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानः निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान; 9 मार्च को जोधपुर में होगा सम्मान समारोह

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू की कक्षा 11 वीं की छात्रा अनीता बिश्नोई ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा आयोजित परिवार प्रबोधन विषय पर निबंध प्रतियोगिता में उन्होंने बीकानेर जिले में विद्यार्थी वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विद्यालय के शिक्षक लिखमाराम मेघवाल ने बताया कि अनीता को 9 मार्च, रविवार को जोधपुर में साहित्य परिषद के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
विद्यालय के शिक्षकों सुनीता खीचङ, टीना डेनियल, नरेंद्र सोलंकी, अन्तिम शर्मा, कंचन दर्जी, अश्विनी मोदी, जाकिर हुसैन, राजू मोदी, सरिता गहलोत, रामकेश बिश्नोई और शिवकरण बिश्नोई ने छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।


