नोखा में फागुत्सव का रंगारंग आयोजनः राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई, भजनों से गूंजा जवेरी निवास


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा के जवेरी निवास पर महिलाओं ने धूमधाम से फागुत्सव मनाया। विमला बाई और उनकी टीम ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से रंग, गुलाल और पुष्पों के साथ कान्हा के संग होली का त्योहार मनाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की सजीव झांकी रही। मीनू शर्मा ने चंग की थाप पर कई फाल्गुनी भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने ‘उड़त गुलाल लाल भए बदरा’ और ‘रंग मत डालो रे सांवरिया’ जैसे लोकप्रिय भजन गाए।
चंदादेवी सोनी, शोभा सोनी और दिव्या सोनी ने अबीर का टीका लगाकर और पुष्प भेंटकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने होली के गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। प्रिया राठी, जयश्री भूरा, संजू सोनी और उर्मिला तापड़िया सहित कई महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के अंत में ओमजी भाई जवेरी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

