नोखा के महर्षि गौतम भवन में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण विकास समिति का होली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ: भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय, कई लोग हुए शामिल


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण विकास समिति द्वारा महर्षि गौतम भवन में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि गौतम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।
डॉ. सीताराम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। समिति के कोषाध्यक्ष शक्तिराम जोशी ने 25 मार्च तक का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सामाजिक कार्यों के लिए भवन किराए में छूट देने का निर्णय भी लिया गया।
समिति सचिव माणकचंद पंचारिया ने विकास समिति की गतिविधियों और रखरखाव नियमों की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष मोहनलाल पंचारिया भदवासी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में चतुर्भुज पंचारिया, किशनलाल पंचारिया रोहिणा, राधेश्याम पंचारिया, मदन गोपाल तिवारी और रामेश्वर लाल उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




