नोखा में आज से गणगौर पर्व की हुई शुरुआतः महिलाओं ने की पूजा अर्चना, यह पर्व 16 दिन तक चलेगा

नोखा में आज से गणगौर पर्व की हुई शुरुआतः महिलाओं ने की पूजा अर्चना, यह पर्व 16 दिन तक चलेगा

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा (धूलंडी) से गणगौर पर्व की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार से शुरू हुए इस पर्व में घर-घर ईसर और पार्वती की पूजा की जा रही है।

पूजा स्थल पर महिलाएं ‘भंवर म्हाने पूजन द्यो गणगौर’ और ‘गौर गौर गोमती ईसर पूजे पार्वती’ जैसे पारंपरिक गीत गा रही हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पति और बच्चों की लंबी आयु तथा घर की समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रही हैं। कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना कर रही हैं।

लखोटिया बास में आयोजित पूजन में तमन्ना, भावना, हर्षिता लखोटिया, शिवानी लाहोटी, अंबिका झंवर, छवि लखोटिया, कोमल सोनी, लक्ष्मी सोनी, प्रीति सोनी, सलोनी झंवर, पूजा बाहेती कोमल चांडक, कोमल बाहेती, ज्योति चांडक, सारिका लोहिया उपस्थित रही। महिलाएं और छोटी बच्चियां बाग-बगीचों से पाती (सेवरा) लेकर आईं और गीत गाते हुए पूजन किया।

यह पर्व 16 दिन तक चलेगा। शहर में आज भी यह परंपरा जीवंत है। बच्चियां पार्क से फूल और पत्तियों से सेवरा सजाकर लाती हैं और मंदिर में स्थापित छोटी गणगौर की पूजा करती हैं। पूजा के बाद घूमर नृत्य भी किया जाता है।

गणगौर के अंतिम चार दिन विशेष महत्व रखते हैं। इन दिनों में महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं गणगौर घाट पर गणगौर, ईसर और कानूड़े की प्रतिमाएं लेकर आती हैं और पानी पिलाने की रस्म निभाती हैं।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page