सेसोमूं स्कूल के पूर्व छात्र सुथार बने लेफ्टिनेंट, हुआ भव्य स्वागत


नोखा टाइम्स न्यूज, श्रीडूंगरगढ़।। सेसोमूं स्कूल के पूर्व छात्र अशोक सुथार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर उनका भव्य रोड शो निकाला गया। इस दौरान वे अपने प्रिय विद्यालय सेसोमूं स्कूल पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अशोक सुथार ने संबोधन में कहा कि उनकी सफलता की नींव सेसोमूं स्कूल में रखी गई। उन्होंने विद्यालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जहां भी गए, वहां इस स्कूल की गुणवत्ता की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।
प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार छात्र पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने अशोक सुथार के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की। उनकी सफलता ने स्कूल के विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी।




