नोखा में जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता बैठक: महिला समूह की बैठक, जल सरंक्षण और मीटर कनेक्शन के फायदे बताए


नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना नोखा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक वार्ड नंबर 1 के मालू चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई। अधिशाषी अभियंता दीपक मांडन के मार्गदर्शन और सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा पांडे ने बैठक का नेतृत्व किया।
सामुदायिक जागरूकता सलाहकार अशोक कुमार देवड़ा ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही मीटर युक्त जल कनेक्शन से होने वाले लाभों के बारे में बताया। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सहायिका संजू राजपुरोहित और चंदा पारीक ने भाग लिया। वार्ड की महिलाओं के साथ नंदकिशोर छींपा भी उपस्थित रहे।



