राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारणो की ढाणी सोमलसर स्कूल में नए कक्ष का उद्घाटनः कक्षा 8 के छात्रों को दी विदाई, भामाशाहों के सहयोग से बना कक्ष


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारणों की ढाणी सोमलसर में एक नया अध्याय जुड़ा। नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि रूपराम सारण ने किया।
संस्था प्रधान कनकलता वर्मा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी थी। इस समस्या के समाधान के लिए विद्यालय के अध्यापक जितेन्द्र सिंह परिहार की पहल पर भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग दिया। इसी सहयोग से नए कक्ष का निर्माण संभव हुआ।
इसी अवसर पर कक्षा 8 के विद्यार्थियों को विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोमलसर पीईईओ दिनेश सिंह बीठू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्व शिक्षा अभियान के पूर्व आर पी नवनीत वर्मा और विजय कुमार शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चेतनराम सारण, गोरखाराम सारण, सुरेशकुमार सारण और मनोहर लाल सारण भी मौजूद रहे। गांव के कई प्रबुद्ध नागरिक, भामाशाह और विद्यालय का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के अंत में पीईईओ दिनेश सिंह बीठू ने भामाशाहों का विशेष आभार व्यक्त किया।



