निराश्रित गोवंश सेवा के लिए गोदारा ने किया ठाण भेंट


नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा उपखंड क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश की सेवा के लिए फौजी लक्ष्मण गोदारा ने जंभेश्वर चौक पर 7100 रुपए की लागत से ठाण भेंट किया। गौ भक्त कानाराम शर्मा के प्रोत्साहन से गोदारा ने यह सेवा कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। किसी भूखे प्राणी को भोजन कराना सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर कानाराम शर्मा, कन्हैयालाल सारस्वत, किशोरीलाल तावनिया, उपनिरीक्षक हीरालाल पंचारिया, गौरीशंकर उपाध्याय, गोवर्धन पंचारिया, पप्पू बिश्नोई, श्रवण सारण, राधेश्याम तरड़, मोहित गोदारा और राजू शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।



