नोखा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सभी शाखाओं का संगमः खेल और बौद्धिक कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, नए दायित्वों की घोषणा

नोखा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सभी शाखाओं का संगमः खेल और बौद्धिक कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, नए दायित्वों की घोषणा

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की नोखा नगर की सभी शाखाओं का संगम कार्यक्रम राजकीय बाबा छोटूनाथ विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त विद्यार्थी शाखा, तरुण व्यवसायी शाखा और प्रौढ़ शाखा के स्वयंसेवक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में अलग-अलग शाखाओं ने शारीरिक व्यायाम किया। इसके बाद बौद्धिक कार्यक्रम और विभिन्न खेल आयोजित हुए। जिला कार्यवाह लिखमाराम ने जिला और विभाग स्तर के नए दायित्वों की घोषणा की। नगर कार्यवाह ललित सैन ने नगर और शाखा स्तर पर मुख्य शिक्षक व कार्यवाह की नियुक्तियां बताईं।

विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख बद्रीनारायण ने संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का प्रस्ताव पढ़ा। इसमें बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया।

जोधपुर प्रांत के घुमंतू कार्य प्रमुख मुरली सोलंकी ने संघ के पंच प्राणों की जानकारी दी। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्व का भाव और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ की एक घंटे की शाखा ही इसका प्राण है।

नगर संघचालक शिवनारायण झंवर ने स्वयंसेवकों को नियमित शाखा में आने और संघ के आचरण को अपनाने की प्रेरणा दी।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

WhatsApp Group