नोखा में बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए थाना प्रभारी अमित स्वामी ने व्यापारियों के साथ शुक्रवार शाम को बैठक रखी: सुबह 11 बजे के बाद भारी वाहनों पर रोक

नोखा में बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए थाना प्रभारी अमित स्वामी ने व्यापारियों के साथ शुक्रवार शाम को बैठक रखी: सुबह 11 बजे के बाद भारी वाहनों पर रोक

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए थाना प्रभारी अमित स्वामी ने व्यापारियों के साथ बैठक शुक्रवार शाम को रखी। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

नगर के प्रमुख चारों सड़क मार्गों पर नो पार्किंग जोन बनाए जाएंगे। घंटाघर, सदर बाजार, कटला चौक, हनुमान जी मंदिर, जैन चौक और पोस्ट ऑफिस के पास खड़े वाहनों को जब्त किया जाएगा। पुलिस बिना कारण सड़कों पर खड़े वाहनों पर विशेष नजर रखेगी।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सामान की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया है। सुबह 11 बजे के बाद बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात को सुचारू बनाने के लिए फास्ट फूड और सब्जी के ठेलों को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में परचुन व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग पाणेचा, मनोज कुलड़िया, सतीश झंवर, जुगल हटीला, श्रवण भादू, शिखर चंद पींचा, कमल मरोठी, पवन बाहेती, कन्हैयालाल छिपा, लाला दम्माणी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

WhatsApp Group