रोड़ा गांव में आज पहली बार विराट हिंदू चेतना का सफल आयोजन हुआ: भगवान की झांकियां सजाईं ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल रहा


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा के रोड़ा गांव में आज पहली बार विराट हिंदू चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक सुनील भादू के नेतृत्व में यह धार्मिक यात्रा राम धाम से प्रारंभ हुई।
यात्रा में भगवान राम, माता सीता, हनुमान जी और भगवान शिव की भव्य झांकियां शामिल थीं। इसमें ऊंट, घोड़ी और रथ की विशेष व्यवस्था की गई थी। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर यात्रा गांव के सभी धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और पानी व शीतल पेय की व्यवस्था की गई।

स्थानीय विद्यालयों ने भी यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई। सरस्वती विद्या कुंज, जसवंत हैप्पी न्यू इंग्लिश स्कूल और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने झांकियों में हिस्सा लिया।
यात्रा में आनंद मल, प्रेमसुख कठातला, ओम प्रकाश, राजकुमार शर्मा समेत गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह यात्रा ऐतिहासिक बन गई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल रहा और धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया।



