राजस्थान राजस्व कर्मचारी संघ में 30 नई नियुक्तियां की: बजरंग पारीक बने नोखा ब्लॉक अध्यक्ष

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बीकानेर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिलाध्यक्ष महावीर ओझा ने 30 नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में नोखा ब्लॉक का अध्यक्ष बजरंग पारीक को बनाया गया है।
बजरंग पारीक वर्तमान में उपखंड कार्यालय में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति पर सहकर्मियों ने बधाई दी है। जयदयाल शर्मा, मोहित रांकावत, विनोद राठौड़, निर्मल शर्मा और सुनीता चौधरी समेत कई अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। शरद पंवार, रामनिवास चौधरी, भागीरथ जाट और नटवरलाल व्यास ने भी बधाई दी। राजू पंचारिया, दीपक छींपा, मनोज सोनगरा और श्रवण तर्ड सहित अन्य कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर की है।


