नोखा में पत्नी की मौत से आहत, पति ने पेड़ से लगाई फांसी

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा। रोड़ा गांव के महेन्द्रसिंह राजपूत (39) ने खेत में बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना 3 जुलाई 2025 की सुबह 6 बजे की है। महेन्द्रसिंह का बड़ा भाई अनोपसिंह नोखा थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से बीमार था। आठ साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। तभी से तनाव में रहता था। सुबह शौच के लिए खेत गया। वहां बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।


