नोखा में थार से भागा बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में मचा हड़कंप

नोखा में थार से भागा बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में मचा हड़कंप

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा कस्बे में सोमवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जलदाय विभाग के पास पुलिस ने एक थार गाड़ी का पीछा किया। बदमाश पुलिस को देख घबरा गया। वह तेज रफ्तार में थार लेकर एक बंद गली में घुस गया। इसी दौरान दो बाइक उसकी चपेट में आ गईं। एक युवक को मामूली चोट आई। घटना के बाद वाल्मीकि बस्ती में सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। बदमाश ने भागते समय एक बिजली का पोल भी तोड़ दिया। तेज रफ्तार वाहन से कई लोग बाल-बाल बचे।

पुलिस ने बताया कि बदमाश नाकेबंदी तोड़कर भागा था। पीछा करते समय पुलिस द्वारा फायरिंग की बात भी सामने आई है। एक बदमाश को राउंडअप करने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ हिमांशु शर्मा और एसएचओ अमित स्वामी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page