बीडीओ का निलंबन रद्द करने की मांग, नोखा में सर्व समाज के लोगों ने जताया रोष

नोखा टाइम्स न्यूज. नोखा। सर्व समाज के लोगों ने सोमवार को नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई से मुलाकात की। उन्होंने बीडीओ भौमसिंह इंदा का निलंबन रद्द कर पुनः पंचायत समिति नोखा में बहाल करने की मांग की। लोगों ने निलंबन पर नाराजगी जताई।
सर्व समाज के लोगों ने बताया कि बीडीओ भौमसिंह इंदा और ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास भादू के बीच कार्यालय में झगड़ा हुआ था। इस मामले को कांग्रेस नेताओं और नोखा प्रधान ने जातिवाद का रंग देकर राजनीतिक रूप दे दिया। इसके बाद भौमसिंह इंदा को गलत तरीके से निलंबित करवा दिया गया। लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई अन्यायपूर्ण है। इससे नोखा का सर्व समाज आहत है। उन्होंने पूर्व विधायक से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया और मांग की कि निलंबन आदेश तुरंत रद्द किया जाए।
इस दौरान नोखा के सर्व समाज से मेघसिंह राठौड़ नोखागांव, सवाईसिंह चरकड़ा, राजेन्द्र सिंह राठौड़, अजितसिंह सिंजगुरु, ऋषिराज सिंह रोड़ा, रघुवीर सिंह राजवी, धर्मवीर सिंह राजवी, लालसिंह ढिंगसरी, अनोप सिंह चरकड़ा, मांगूसिंह, मनमोहन सिंह जैसलसर, अमरसिंह, गुलाबचंद पूनिया, उत्तमचंद लुणावत, भगवानाराम भादू, ललित लुणावत, रणवीरसिंह, बलवीरसिंह, सादुलसिंह, नवलसिंह, जेठाराम, कालूराम, करणीसिंह, प्रभुसिंह, जयसिंह, सुरेन्द्र सिंह सांखला सहित कई लोग मौजूद रहे।


