नोखा मौसम अपडेट: रातभर रिमझिम बरसात से भीगा नोखा, कस्बे में हल्की बूंदाबांदी जारी, गांवों में अच्छी बारिश की उम्मीद

नोखा मौसम अपडेट: रातभर रिमझिम बरसात से भीगा नोखा, कस्बे में हल्की बूंदाबांदी जारी, गांवों में अच्छी बारिश की उम्मीद

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा। मंगलवार सुबह नोखा में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम सुहावना हो गया। सोमवार देर रात से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। यह बारिश सुबह तक लगातार चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

सावन शुरू होने के बाद से नोखा में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज तापमान इससे भी कम रहने की उम्मीद है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

अपने क्षेत्र की खबरों के प्रकाशन के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर 8696865959 पर भेजें।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page