नोखा में ई-मित्र संचालक से लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार: नागौर के विष्णुनगर से पकड़ा, 2.55 लाख की लूट में दो पहले ही जेल में

नोखा में ई-मित्र संचालक से लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार: नागौर के विष्णुनगर से पकड़ा, 2.55 लाख की लूट में दो पहले ही जेल में

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। मंगलवार शाम को नोखा पुलिस ने ई-मित्र संचालक से लूट के मामले में तीसरे आरोपी अजित बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विष्णुनगर राजोद से पकड़ा गया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।थानाधिकारी अमित स्वामी के अनुसार, 19 जनवरी को वार्ड नंबर 12 निवासी रवि शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। रवि एसबीआई बैंक सदर बाजार नोखा में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। 18 जनवरी को उनके पास करीब 2.55 लाख रुपये नकद थे।

रात 8:30 बजे वह स्कूटी से घर जा रहे थे। घर के पास एक स्लेटी रंग की सियाज कार ने उनकी स्कूटी को रोका। कार से चार लोग उतरे। एक के हाथ में लोहे का सरिया और दूसरे के हाथ में पिस्तौल नुमा हथियार था। एक व्यक्ति कार में ड्राइवर की सीट पर बैठा रहा। आरोपियों ने रवि पर लोहे के सरिये से हमला किया और धमकाकर रुपयों का बैग छीन लिया। फिर कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया और पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में पहले ही अशोक बिश्नोई और राकेश बिश्नोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तीसरे आरोपी अजित को भी पकड़ लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page