नोखा में स्कूल संस्था प्रधान की वाक पीठ: सीबीईओ बोलीं- शिक्षकों को ईमानदारी से काम करना चाहिए; कार्यक्षेत्र में छवि सुधारने पर दिया जोर

नोखा में स्कूल संस्था प्रधान की वाक पीठ: सीबीईओ बोलीं- शिक्षकों को ईमानदारी से काम करना चाहिए; कार्यक्षेत्र में छवि सुधारने पर दिया जोर

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल संस्था प्रधान की वाक पीठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने शिक्षकों से अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हम ईमानदारी से काम करते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में हमारी छवि नकारात्मक रहती है। हमें इसे सकारात्मक रूप में बदलना है। छात्रों के हित में ईमानदारी से कार्य करना है। कार्यक्रम में श्याम सुंदर राड, कनिष्ठ लेखाकार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नोखा ने वार्ताकार के रूप में भाग लिया। उन्होंने स्कूल में स्टेशनरी और अन्य सामान की नीलामी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रद्दी को जल्द नीलाम करके उसका निस्तारण करना चाहिए।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बिसारत अली ने नामांकन और प्रवेश उत्सव पर चर्चा की। उन्होंने संस्था प्रधानों की समस्याओं का समाधान किया। कार्यालय के एमआईएस त्रिलोक शर्मा ने शाला दर्पण और यू डाइस संबंधी ऑनलाइन कार्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जगदीश मंडा, रचना रामावत, कनकलता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था प्रधान वाक पीठ के अध्यक्ष राजेन्द्र विश्नोई ने बताया कि शनिवार को समापन समारोह में नोखा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धनाराम संबोधित करेंगे। संस्था प्रधान वाक पीठ के सचिव मोहनलाल सिंवर ने बताया कि सत्र आरंभ वाकपीठ में प्रधानाध्यापकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

 

 

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page