नोखा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर: पंचायत निर्माण के लिए साथिनों को दी जानकारी, अधिकारों के बारे में बताया

नोखा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर: पंचायत निर्माण के लिए साथिनों को दी जानकारी, अधिकारों के बारे में बताया

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा ब्लॉक में 25 जुलाई को जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता की ओर से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों को सशक्त करने और महिला एवं बाल हितैषी पंचायत के निर्माण के लिए आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में साथिनों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बाल सभा और महिला सभा को मजबूत बनाने के लिए पायलट प्रक्रिया के अनुसार जिला परिषद के सीईओ के निर्देशानुसार पहले चरण में बाल अधिकार और महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। यह जानकारी साथिनों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

प्रशिक्षण में एम्पैनल्ड एजेंसी मूव्स इंडिया कंसल्टिंग गुड़गांव द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की गई। इससे पहले यूनिसेफ जयपुर द्वारा साथिन क्षमतावर्धन के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया था। पंचायत स्तरीय मास्टर ट्रेनर और महिला अधिकारिता सुपरवाइजर मंजू विश्नोई एवं रश्मि कल्ला ने सतत विकास के लक्ष्यों में शामिल महिला हितैषी और बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के बारे में साथिनों को विस्तार से समझाया।

साथिनों ने संकल्प लिया कि वे बाल पंचायत और महिला समूह के जरिए ग्राम सभा को मजबूत करेंगी। ब्लॉक में मूव्स इंडिया कंसल्टिंग गुड़गांव की ओर से रोहित कुमार व्यास द्वारा ट्रेनिंग की संपूर्ण व्यवस्था की गई। पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह समझाया गया कि किस प्रकार से ग्राम सभा को बाल पंचायत और महिला शक्ति समूह के जरिए मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page