अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई नोखा ने आज छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांगः कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध जताया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई नोखा ने आज छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांगः कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध जताया।

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई नोखा ने छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध जताया।

नगर मंत्री जितेन्द्र पंचारिया ने कहा कि छात्र संघ चुनाव राजनीति की प्रथम सीढ़ी है। इससे युवाओं को नेतृत्व कौशल सीखने और लोकतांत्रिक प्रणाली से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से छात्रहित में तत्काल छात्र संघ चुनावों की घोषणा करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विगत वर्षों में छात्र संघ चुनावों पर रोक लगाई गई थी। इससे छात्रों में गहरा रोष है। इसी के विरोध में गहलोत का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन में हरीश बिश्नोई, राकेश बिश्नोई, रविंद्र सिंह भाटी, सत्यम बिश्नोई, राम दर्शन बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, गोवर्धन बिश्नोई, विष्णु शर्मा, गोविंद भार्गव, रमेश शर्मा, पवन बिश्नोई, देवकिशन जाट, नवीन, अजय, निर्मल गोस्वामी, विक्रम भार्गव, गिल्ली स्वामी और लालचंद कर्ण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनावों की घोषणा नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page