स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांच: नोखा के मैयासर उप स्वास्थ्य केंद्र का राष्ट्रीय टीम ने किया मूल्यांकन

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा के मैयासर स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में वर्चुअल असेसमेंट का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय टीम से पश्चिम बंगाल के डॉ. भास्कर घोसले और उत्तर प्रदेश की डॉ. आकृति कुमारी ने केंद्र का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में खंड स्तर से बीसीएमओ डॉ. कैलाश गहलोत मौजूद रहे। जिला स्तर से रितेश गहलोत और किशोर सिंह ने भी भागीदारी की। उप स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राकेश पालीवाल और प्रसाविका पूनम कुमारी ने केंद्र की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। मरीजों के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। टेली कंसल्टेंसी सुविधा और 14 प्रकार की जांच व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राकेश पालीवाल ने डॉ. भास्कर घोषले के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर विशेष चर्चा की।


