नोखा में मां की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा: अंतिम संस्कार की रस्में भी पूरी की, काफ़ी समय से थी अस्वस्थ

नोखा में मां की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा: अंतिम संस्कार की रस्में भी पूरी की, काफ़ी समय से थी अस्वस्थ

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में मां के निधन के बाद बेटियों ने अर्थी को कंधा दिया। अम्बेडकर सर्किल निवासी दुर्गादेवी भट्टड़ का गुरुवार रात को निधन हो गया। शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार में बेटियों ने बेटों के साथ मिलकर सभी रस्में निभाईं। दुर्गादेवी को 11 महीने पहले कैंसर का पता चला था। तब से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम को उनका निधन हो गया।

दुर्गादेवी के दो बेटे राजेश और ब्रिजेश हैं। उनकी सगी बेटी वंदना और चचेरी बेटियां भगवती, गुड्डी, सोनाली और अर्चना ने अर्थी को कंधा दिया। साथ ही अन्य अंतिम संस्कार की रस्में भी पूरी की। दुर्गादेवी के पति हरिकिशन भट्टड़ और परिवार के अन्य सदस्य व्यापार के सिलसिले में असम में रहते हैं।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page