नोखा में विहिप का मातृशक्ति अभ्यास वर्ग शुरू: बीकानेर, नागौर और गंगानगर से जुटीं महिलाएं, 9 मार्च तक चलेगा प्रशिक्षण

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा के पारीक भवन में विश्व हिंदू परिषद का तीन दिवसीय मातृ शक्ति अभ्यास वर्ग का आयोजन शुरू हुआ। क्षेत्रीय मातृ शक्ति संयोजिका अभिलाषा यादव ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

अभिलाषा यादव ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने स्थापना काल से ही सामाजिक समरसता के लिए कार्यरत है। उन्होंने विहिप के स्थापना, उद्देश्य और गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर समरसता पूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विहिप के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने बताया कि यह वर्ग केंद्रीय योजना के तहत हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मातृशक्ति प्रांत संयोजिका अभिलाषा ने वर्ग की दिनचर्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ग में बीकानेर, नागौर और गंगानगर जिले की महिलाएं भाग ले रही हैं। यह अभ्यास वर्ग 9 मार्च तक चलेगा। जिला मंत्री सतीश झंवर ने बताया कि वर्ग की व्यवस्था में विहिप के कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।


