विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति का अभ्यास वर्ग संपन्नः सरोज सोनी बोलीं- धर्म रक्षा और संस्कार निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं कार्यकर्ता


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा के पारीक भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति के अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। अखिल भारतीय मातृशक्ति सह संयोजिका सरोज सोनी ने समापन सत्र को संबोधित किया।
सोनी ने कहा कि मातृशक्ति कार्यकर्ता धर्म रक्षा और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे महिला सशक्तिकरण, गौ-सेवा और मंदिर संरक्षण के कार्यों में भी सक्रिय हैं। कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हिंदू समाज को जागरूक कर रही हैं। साथ ही युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का काम कर रही हैं। प्रांत संयोजिका विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस वर्ग में जोधपुर प्रांत के बीकानेर, नागौर और गंगानगर विभाग की महिलाएं शामिल हुईं। उन्हें संगठन की नीतियों और कार्यपद्धति की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बीकानेर विभाग संयोजिका कविता यादव ने मंच संचालन किया। सुनीता खींचड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सत्र के बाद विहिप जिला मंत्री सतीश झंवर ने बीकानेर ग्रामीण विहिप मातृशक्ति आयाम की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सरिता यादव को जिला संयोजिका और विजया रांकावत को सह संयोजिका बनाया गया। अभ्यास वर्ग में नारायण राठी, रेवंत राम छिम्पा समेत कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सहयोग किया।




