नोखा में होली चंग धमाल कार्यक्रम: कलाकारों ने बांधा समां, झूमने लगे लोग

नोखा में होली चंग धमाल कार्यक्रम: कलाकारों ने बांधा समां, झूमने लगे लोग

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा में शनिवार को होली चंग धमाल कार्यक्रम की धूम रही। शहर के प्रमुख कलाकार श्याम भट्टड़ ने ‘राजा बल के दरबार मची रे होली’ गीत से शानदार शुरुआत की। मनोज राठी और सुनील भट्टड़ ने बताया कि नोखा में चंग धमाल लुप्त हो रहा था। इसे जीवंत रखने के लिए हर साल होली टोली ग्रुप यह आयोजन करता है।

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। धमाल गीतों के कलाकार भाई जीवण ने ‘मोरियो मगरे रो’ गाकर समां बांध दिया। राहुल सोनी, ललित डागा और महेश सोनी ने अपने नृत्य से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अरुण भट्टड़, राजू बोथरा, दिनेश तापड़िया, जेठू लाहोटी और रामकरण ने चंग बजाकर फागुन के गीत गाए।

इसके बाद श्याम भट्टड़ ने महिलाओं की फरमाइश पर ‘मोको मिलियो तो दिन बोल देवू लीं’ और ‘रण चंडी तेरी राम कथा सरे आम सुनाने आया हूं’ जैसे गीतों से सभी को मोहित कर दिया। ओमप्रकाश गट्टानी, जगदीश बागड़ी, ओमजी सोनी और सत्यनारायण राठी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ कलाकार सत्यनारायण राठी ने ‘आकाशा सु चील गाड़ी घास लावे है’ गीत गाकर सभी को नचाया। कार्यक्रम में शिवरतन भट्टड़, डॉ. किशन बाहेती, मांगीलाल भट्टड़, पार्षद भंवर बाहेती, नारायण जोशी, बजरंग लखोटिया, अशोक लाहोटी, हरि लखोटिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं मुकेश सोनी, जगदीश राठी, परेश जोशी, मधु भट्टड़, कैलाश सोनी, सुरेंद्र चारण और होली टोली ग्रुप के सदस्यों ने संभाली।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page