होली टोली ग्रुप उत्तरादा बास नोखा के श्याम भट्टड़ ने ‘चालो देखन ने बाई सा थारो बीरो नाचे रे’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की: नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए चंग की थाप पर युवा साथी नाच कर झूमे

होली टोली ग्रुप उत्तरादा बास नोखा के श्याम भट्टड़ ने ‘चालो देखन ने बाई सा थारो बीरो नाचे रे’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की: नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए चंग की थाप पर युवा साथी नाच कर झूमे

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा में होली के रंग में देसी फागुन की धुन गूंजी। होली टोली ग्रुप उत्तरादा बास द्वारा आयोजित होली चंग धमाल कार्यक्रम पीपली चौक और लाहोटी चौक के बीच सोमवार रात 9 बजे शुरू हुआ।

मुख्य कलाकार श्याम भट्टड़ ने ‘चालो देखन ने बाई सा थारो बीरो नाचे रे’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्रुप के भंवर बाहेती और सुनील भट्टड़ ने बताया कि नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए चंग की थाप पर देवी-देवताओं और देसी फागुन गीत प्रस्तुत किए जाते हैं।

नोखा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए। धमाल गीतों के कलाकार भाई जीवण ने ‘लालर लदे रे बीरा हर ही दफक्की रे’ सहित कई धमाल गीत प्रस्तुत किए। वरिष्ठ कलाकार सत्य नारायण राठी ने ‘ऊपर सूत्यो रे नणदोई’ गीत गाया।

जेठू लाहोटी, मनोज राठी, जगदीश डागा और ललित डागा ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। राधे बाहेती, राजीव बोथरा, आयुष भट्टड़, महेश सोनी और अरुण भट्टड़ ने चंग बजाकर फागुन के गीत गाए। श्याम भट्टड़ ने लोकप्रिय गीत ‘दे गयो कागज पोस्ट में’ और ‘सुण टाबरा री मम्मी’ प्रस्तुत किए।

हास्य कलाकार रामकरण और दिनेश ने अपनी प्रस्तुति से सभी को हंसाया। कार्यक्रम में डॉ. मदन पेड़ीवाल, ओमप्रकाश बाहेती, मूलचंद चांडक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संतोष जोशी, कमल भट्टड़, दीपक चांडक और होली टोली ग्रुप के सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page