नोखा में छठा फाग महोत्सव 13 मार्च को: कलाकार भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे, बाबा श्याम पुष्पों और रंगों से खेलेंगे होली


नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। धर्म नगरी नोखा में इस साल भी भव्य फाग महोत्सव होगा। यह छठा फाग महोत्सव 13 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे से सुथारों की स्कूल, गांधी चौक में आयोजित होगा। इस मौके पर नोखा के गायक कलाकार भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे।
राधेश्याम लाहोटी ने बताया कि इस बार बाबा श्याम को पुष्पों और रंगों से होली खिलाई जाएगी। इससे भक्तों को आध्यात्मिक आनंद मिलेगा। यह आयोजन गोविंद भाई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हो रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों में नंदकिशोर लाहोटी, राहुल पालीवाल, रेवंत सुथार, अभिषेक तोषनीवाल, मुरली सुथार, पूनमचंद करनानी, हनुमान पिंचा, श्रीकांत और अरुण सहित कई कार्यकर्त्ता जुटे हैं। भव्य श्रृंगार किया जाएगा। माताओं और बहनों के बैठने की अलग व्यवस्था होगी।




