13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होगा होलिका दहनः रात्री 11:28 बजे से 12:08 तक होगा दहन, 14 मार्च को मनाया जाएगा रंगोत्सव

13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होगा होलिका दहनः रात्री 11:28 बजे से 12:08 तक होगा दहन, 14 मार्च को मनाया जाएगा रंगोत्सव

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि पर 13 मार्च को होलिका दहन होगा। नोखा के पंडित पुरुषोत्तम महाराज ने बताया कि होलिका दहन का मुहूर्त रात को 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 8 मिनट तक तक रहेगा। 14 तारीख को लोग रंगोत्सव मनाएंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसके लिए सवेरे से ही महिलाएं होलिका की पूजन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगी।

जानिए शहर में कहां कहां होगा होलिका दहन

शहर के कटला चौक में होलिका समिति की ओर से दिनांक 13 मार्च को रात को 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 8 मिनट पर होलिका दहन होगा। इसी दौरान शहर के पिम्पली चौक, हरिरामजी मन्दिर, संतोषी चोक, मोहनपुरा, लखोटिया बास, तिरुपति नगर सहित अलग अलग स्थानों पर होलिका दहन होगी।

14 को खेला जाएगा रंगोत्सव

शहर में रंगोत्सव 14 मार्च को खेला जाएगा। इसके लिए युवाओं से लेकर हर वर्ग में जोरदार उत्साह है। शहर में होली टोली ग्रुप, सांवरिया ग्रुप, फाग मस्ताना ग्रुप व जेएनटी क्लब की ओर से रंगोत्सव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मंदिरों में फूलों से होली खेली जाएगी। शहर में कई स्थानों पर डीजे के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page