नोखा में होली धमाल कार्यक्रम में गूंजे फाल्गुनी गीत, श्रोता मंत्रमुग्ध

नोखा में होली धमाल कार्यक्रम में गूंजे फाल्गुनी गीत, श्रोता मंत्रमुग्ध

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। अगुणा बास लखोटिया प्याऊ के पास मंगलवार रात होली धमाल कार्यक्रम हुआ। स्थानीय कलाकारों ने फाल्गुनी गीतों से समां बांधा। घनश्याम बिश्नोई, ओम राठी, हरी लखोटिया, ओम चौधरी और मालचंद सोनी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोता गीतों पर झूम उठे।

कार्यक्रम में दीपचंद लखोटिया, सीए एसके झंवर, चंपलाल लखोटिया, सत्यनारायण लखोटिया, आशाराम लखोटिया, रामेश्वरलाल लखोटिया, मदन लखोटिया, श्याम सुंदर लखोटिया, राजू लखोटिया, मक्खन गट्टाणी (जोरहाट) रमेश प्रसाद अटल, पार्षद देवकिशन चांडक, जयकरण चारण, मोहित जोशी, चंपालाल झंवर, श्याम सुंदर लोहिया, मनोज सोनी, ओम जोशी, शिव चांडक, हड़मान लखोटिया, बजरंग लखोटिया, अजय लखोटिया, नंदकिशोर बिहाणी, पार्षद राधेश्याम लखोटिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page