नोखा में होली टोली ग्रुप चंग धमाल कार्यक्रम: “गांजो पिले रे सदाशिव भोले” फागुन गीतों पर झूमे लोग, कलाकारों ने बांधा समां


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा के पीपली चौक और लाहोटी चौक के बीच होली चंग धमाल कार्यक्रम में जबरदस्त रंग जमा। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य कलाकार श्याम भट्टड़ ने जैसे ही “रण चंडी तेरी तेरी” और “राम कथा सरे आम सुनने जाता हूं” गाया, महिलाएं और युवा झूमने लगे। इसके बाद “ले चालो नि समुंद्रा पार” सहित कई फागुन गीतों की धूम मची।

भंवर बाहेती और सुनील भट्टड़ ने बताया कि नोखा में सबसे पहले उनके ग्रुप ने चार साल पहले इस तरह का फुल फैमिली प्रोग्राम शुरू किया था। अब शहर में कई जगह छोटे-छोटे कार्यक्रम होने लगे हैं। ग्रुप के गायकों ने शानदार गीत गाए, जिससे महिलाएं और पुरुष नाचने पर मजबूर हो गए। नोखा होली टोली ग्रुप के इस कार्यक्रम को देखने के लिए भारी उत्साह दिखा। नोखा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पहुंचे।
फागुन धमाल गीतों के कलाकार जीवन ने “गांजो पिले रे सदाशिव भोले” सहित कई धमाल गीत गाकर समां बांध दिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने “बदली बदली दुनिया बदली हवा बदली” गाकर सबको मोहित कर दिया। भाई ललित डागा, सुभाष भट्टड़, राम सोनी, जेठू लाहोटी, आयुष भट्टड़ और महेश सोनी ने अपने नृत्य से सबको प्रफुल्लित कर दिया। राजीव बोथरा, अरुण भट्टड़, दिनेश तापड़िया, प्रवेश जोशी और रामकरण ने चंग बजाकर फागुन गीतों से माहौल को और रंगीन बना दिया।
हास्य कलाकार कैलाश सोनी ने “कांकड़ का भोमिया” का परचा सुनाकर सबको खूब हंसाया और मस्ती करवाई। कार्यक्रम में आसकरण भट्टड़, ब्रजमोहन बागड़ी, शिवरतन भट्टड़, अशोक लाहोटी, पंकज चांडक, नारायण राठी, सत्यनारायण लाहोटी, जयकिशन भट्टड़ और कमल डागा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को मांगीलाल जोशी, राजू सुथार, घनश्याम राठी और नवीन भट्टड़ ने संभाला।




