होली टोली ग्रुप का रणचंडी गीत शोशल मीडिया के ट्रेंड पर छाया:- चंग धमाल होलिका दहन के साथ आज रात को होगा सम्पन्न

होली टोली ग्रुप का रणचंडी गीत शोशल मीडिया के ट्रेंड पर छाया:- चंग धमाल होलिका दहन के साथ आज रात को होगा सम्पन्न

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। पीपली चौक और लाहोटी चौक के बीच होली चंग धमाल कार्यक्रम में जबरदस्त रंग जमने लगा है। बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जैसे ही मुख्य कलाकार श्याम भट्टड़ ने “राजा बली के दरबार मची रे होली रे” गाना शुरू किया, महिलाएं और युवा झूमने लगे। “गौरी ने लाग्या महीना 9” और अन्य फागण गीतों पर भी खूब धमाल मचा। सुरेंद्र चारण ने बताया कि लगातार चल रहे इस कार्यक्रम में सभी गायकों ने शानदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों ने महिलाओं और पुरुषों को नाचने पर मजबूर कर दिया। नोखा होली टोली ग्रुप के कार्यक्रम को देखने के लिए भारी उत्साह दिखा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

होली के रसियो को समा बंधा दिया कलाकार श्याम भट्टड़ ने

होली टोली ग्रुप की ओर से सुनील भट्टड़ ने सभी पार्षदों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का आभार भी प्रकट किया। इसके बाद मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने “मैं तो बसा मारे देश में, मारा पिया बसे है प्रदेश” गीत गाया। इसके बाद जीवन ने “गीगा सुजिया मेरा लाल थार बाप ने राजी कर दू” प्रस्तुत किया। राहुल सोनी ने अपने नृत्य से सभी को प्रभावित किया। राजू बोथरा, मनोज सोनी, अरुण भट्टड़, महेश सोनी और भगवान लोहिया ने भी शानदार नृत्य किया। बांसुरी वादक और हास्य कलाकार वासु पालीवाल ने अपनी धुनों और हास्य से लोगों को खूब हंसाया।

मनोज राठी, ललित डागा, श्याम जोशी और दिनेश ने चंग के साथ फागण गीत गाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में मांगीलाल भट्टड़, भंवर बाहेती, रामस्वरूप धारणिया, भंवर बुच्चा, पवन राठी, जगदीश भट्टड़, अजय लाखोटिया, मूलचंद चांडक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं मुकेश सोनी, संतोष जोशी, कमल भट्टड़, आयुष भट्टड़, राधे बाहेती और मधु भट्टड़ ने संभाली।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page