होली टोली ग्रुप उत्तरादा बास नोखा का इस बार होली में जोरदार धमाल रहा: श्याम भट्टड़ और गौरी के गीतों पर झूमे लोग, पी़ंपली और लाहोटी चौक पर जमी भीड़


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा में बीती रात होली टोली ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी। पीपली चौक और लाहोटी चौक के बीच आयोजित होली चंग धमाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे।

मुख्य कलाकार श्याम भट्टड़ ने ‘राजा बल के दरबार मची रे होली रे’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। गौरी ने ‘लाग्या महीना 9’ समेत कई फागुन के गीत प्रस्तुत किए। सुरेंद्र चारण के अनुसार, ग्रुप के सभी गायकों ने ऐसे शानदार गीत गाए कि दर्शक नाचने पर मजबूर हो गए।
नोखा और आसपास के गांवों से महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए। सुनील भट्टड़ ने सभी पार्षदों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने ‘मे तो बसा मारे देश मे’ गीत गाया। भाई जीवण ने ‘गीगा सुजिया मेरा लाल’ प्रस्तुत किया।

राहुल सोनी, राजू बोथरा, मनोज सोनी, अरुण भट्टड़, महेश सोनी और भगवान लोहिया ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। बांसुरी वादक और हास्य कलाकार वासु पालीवाल ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को खूब हंसाया।
मनोज राठी, ललित डागा, श्याम जोशी और दिनेश ने चंग के साथ फागुन के गीत गाए। कार्यक्रम में मांगीलाल भट्टड़, भंवर बाहेती, रामस्वरूप धारणीया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था मुकेश सोनी, संतोष जोशी, कमल भट्टड़, आयुष भट्टड़, राधे बाहेती और मधु भट्टड़ ने संभाली।




