नोखा में महिलाओं ने आज आस चौथ का व्रत रखा: खेजड़ी की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना की


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी को आस चौथ के अवसर पर नोखा में महिलाओं ने व्रत रखा। महिलाओं ने खेजड़ी की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। महावीर चौक में महिलाओं ने खेजड़ी की पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आस चौथ की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महिलाओं ने समूह में बैठकर कथा सुनी।
व्रत के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की गई। कथा सुनने के बाद महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। मंगल कामना के लिए किए जाने वाले इस व्रत की पूरी तैयारी की गई थी। महिलाएं पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंची और प्रभु से प्रार्थना की। कई मंदिरों में आस माता व्रत की कथा सुनाने की विशेष व्यवस्था की गई थी।

तिरुपति नगर में मीनू शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं। मंजू सुथार, सुशीला सुथार, ममता सुथार, शांति सुथार, सोनू सुथार, संतोष सुथार, मीना शर्मा, सरोज पंचारिया, मोनिका माली, अनु माली, लक्ष्मी सुथार और मीना पंचारिया सहित अन्य महिलाओं ने खेजड़ी वृक्ष की परिक्रमा की।




