राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की नोखा उपशाखा की बैठक का आयोजन: नव संवत्सर को व्यापक स्तर पर मनाएंगे, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ पर की चर्चा


नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रांतीय आह्वान पर उपशाखा नोखा की बैठक बिश्नोई धर्मशाला सेवा संस्थान में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य जयदेव बिट्टू ने की। उन्होंने नव संवत्सर वर्ष के महत्व पर चर्चा की। विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर इसे व्यापक स्तर पर मनाने का आह्वान किया।
जिला महिला संगठन मंत्री सुनीता खीचड़ ने ‘मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ’ विषय पर विचार रखे। उपशाखा अध्यक्ष जगदीश मंडा ने सामाजिक समरसता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। उपशाखा मंत्री रामलाल सियाग ने संगठन की संकुल संरचना पर चर्चा की। मोहनलाल सिंवर ने मई माह में सदस्यता अभियान चलाने की जानकारी दी। बैठक में प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा, बजरंग लाल डेलू, टीकाराम भादू, रामधन चौधरी, भंवरसिंह राठौड़, बीरबल जाखड़, हरिराम लखारा, मघाराम खाती, उमा सुथार, हरिराम सोनी और महेंद्र फगेड़िया सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।



