नोखा विधानसभा कांग्रेस संगठनात्मक बैठक आज: संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

नोखा विधानसभा कांग्रेस संगठनात्मक बैठक आज: संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देश पर नोखा विधानसभा कांग्रेस की शहर और देहात संगठनात्मक बैठक 26 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे डूडी हाउस, विधायक निवास नोखा में होगी।

कांग्रेस नेता मुरली गोदारा ने बताया कि बैठक में विधानसभा प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय मेघवाल, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, बीकानेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

बैठक में कांग्रेस कमेटी ब्लॉक शहर और देहात के अध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी सरपंच, पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और प्रत्याशी शामिल होंगे। नोखा ब्लॉक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

WhatsApp Group