नोखा में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक डूडी हाउस पर हुई: विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का किया आह्वान

नोखा में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक डूडी हाउस पर हुई: विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का किया आह्वान

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। नोखा में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा संगठन प्रभारी संजय मेघवाल ने डूडी हाउस विधायक निवास में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदभार देने की घोषणा की। विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और समर्पण से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

विधानसभा संगठन प्रभारी संजय मेघवाल ने प्रत्येक माह ब्लॉक, मंडल और ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों की योजना बनाई। इसी माह मंडल और पंचायत बूथ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बैठक में देशनोक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नोखा के छह युवाओं को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के परिवारों को 30-30 लाख रुपये मुआवजा और एक-एक सदस्य को संविदा नौकरी देने की मांग की।

जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली पूंजी बताया। देहात ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास तरड़ ने संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही। बैठक में जगदीश बिश्नोई, मूलाराम मेघवाल, नेमसिंह राजपुरोहित सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने और आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

WhatsApp Group