विप्र फाउंडेशन नोखा में नई कार्यकारिणी का गठनः हीरालाल सारस्वत बने मुख्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, बालकिशन उपाध्याय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। विप्र फाउंडेशन नोखा के सभी प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक भंवरलाल सुरावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई।
इस अवसर पर मूल कार्यकारिणी के लिए नई नियुक्तियां की गईं। हीरालाल सारस्वत को मुख्य प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बालकिशन उपाध्याय को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा का दायित्व पूर्णिमा पांडिया को सौंपा गया।
कार्यक्रम में विप्र समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इनमें मोहनलाल पंचारिया, बजरंगलाल तावनियां, नारायणदत्त सारस्वत, मानक पंचारिया, मनोज ओझा, फुसराज जाजड़ा और रेवंत पंचारिया शामिल थे। साथ ही गंगाराम पांडिया, जुगल तिवाड़ी, प्रियंका उपाध्याय, प्रमोद पंचारिया और दीनदयाल उपाध्याय भी मौजूद रहे।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का युवा साथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों और नीतियों के अनुसार संगठन हित में कार्य करने की शुभकामनाएं दी गईं।



