रामनवमी पर रोड़ा गांव में निकलेगी हिंदू चेतना यात्रा: 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे रामधाम से शुरू होगी, बड़ी संख्या में ग्रामीण होंगे शामिल


नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। राजस्थान के नोखा स्थित रोड़ा गांव में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को रामधाम ठाकुर जी मंदिर में योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी भक्तों को चावल बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

रामनवमी यात्रा संयोजक सुनील भादू ने बताया कि शोभायात्रा 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे रामधाम से प्रारंभ होगी। यात्रा गांव के मुख्य मंदिरों को जोड़ते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर यात्रा आगे बढ़ेगी।
शोभायात्रा में भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की झांकी शामिल होगी। मार्ग में जगह-जगह फूलों की वर्षा की जाएगी। यात्रा जय श्री राम के जयकारों के साथ निकलेगी। गांव के सभी लोग इस धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में आनंद मल, सतीश झंवर, रेवन्त छींपा, विजय महाराज, राम सारस्वत, राजु कठातला, शिव कठातला, कमल पंचारिया, प्रिंस दुबे, जेठू लखारा, सुंदर राइका, रणवीर दास, भागचंद मिस्त्री, राजेंद्र थालोड़ और बाबूलाल भादू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



