नोखा में भगवान परशुराम जयंती समारोह: विप्र समाज ने की महाआरती, कुरीतियों पर रोक लगाने का लिया संकल्प

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। विप्र फाउंडेशन नोखा ने मंगलवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना हुई। वरिष्ठ पंडित नानूराम उपाध्याय के सान्निध्य में महाआरती की गई। चिरंजीव परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, जिलाध्यक्ष किशनलाल जोशी, नोखा संरक्षक भंवरलाल सुरावत, अध्यक्ष हीरालाल सारस्वत, पुरुषोत्तम सारस्वत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बालकिशन उपाध्याय, डॉ. सीताराम पंचारिया, माणक पंचारिया, प्रमोद पंचारिया, जेठूसिंह राजपुरोहित, जगदीश भार्गव, पुखराज पंचारिया, किशन पंचारिया, राजू जोशी सहित अनेक वरिष्ठ व युवा विप्रजन मौजूद रहे। सभी ने परशुराम जयकारों के साथ समाज की कुरीतियों पर रोक लगाने और नकारात्मकता का सकारात्मक सोच से मुकाबला करने का संकल्प लिया। संरक्षक भंवरलाल सुरावत ने सभी का अभिनंदन कर आभार जताया।


