आखातीज पर नोखा में पतंगबाजी शुरूः तेज धूप में भी छतों पर लोग, लोकगीतों की गूंज से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया अक्षय तृतीया त्योहार

नोखा टाइम्स न्यूज़,नोखा।। बुधवार को नोखा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया का पर्व उत्साह से मनाया गया। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने पतंगबाजी का आनंद लिया।

सुबह से ही महिलाएं, बच्चे, युवा और पुरुष पतंग और लटाई लेकर छतों पर पहुंच गए। लोगों ने डीजे सिस्टम लगाकर मनोरंजन किया। इस बार पतंगबाजी के साथ आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। कई लोगों ने पतंगबाजी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।

त्योहार के मौके पर घरों में धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। लोगों ने परंपरागत व्यंजन इमलाणी खीचड़ा और सांगरी का भोजन बनाया। साथ ही कोरी मटकी में जल भरकर पूजा-अर्चना की गई।


