काकड़ा गांव के सरकारी विद्यालय में नवाचार: नव प्रवेश बच्चों के घर जाकर लगाए 110 पौधे

काकड़ा गांव के सरकारी विद्यालय में नवाचार: नव प्रवेश बच्चों के घर जाकर लगाए 110 पौधे

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। शहीद कांस्टेबल बजरंगलाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काकड़ा में नव प्रवेश बच्चों के घर जाकर 110 पौधे लगाए गए। पर्यावरण प्रभारी राकेश पारीक ने बताया कि इस अभियान में सरपंच श्रीभगवान बिश्नोई, भामाशाह बनवारी डेलू, पर्यावरण संरक्षक मुन्नीराम बिश्नोई और प्रधानाध्यापिका संजू काजला ने भाग लिया। वरिष्ठ अध्यापिका निर्मला गहलोत ने पेड़-पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। अध्यापक पूर्णपुरी और राजेन्द्र बिश्नोई ने बच्चों का तिलक कर माला पहनाकर स्वागत किया। भामाशाह बनवारी डेलू और मुन्नीराम बिश्नोई ने सभी बच्चों को जूते-जुराब देने की घोषणा की। इस अवसर पर नीरज, पूजा तिवाड़ी, विनीता कुमारी, मनीषा यादव और अनिता चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

nokhatimes

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page